विज्ञापन दें / सहयोग करें

75 हजार के जेवरात चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार: कांकेर में घर का ताला तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम, संबल और स्कूटी जब्त – Kanker News

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक घर से 75 हजार रुपएके सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है।

.

दरअसल, गोलकुम्हड़ा निवासी दरियाब साहू ने 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे अपने घर से जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों में सूरज देवांगन (22), संजू सोनकर (27) और ईश्वर सोनकर (26) शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि तीनों ने मिलकर एक्टिवा स्कूटी से घटना को अंजाम दिया।

आरोपियों ने लोहे के संबल से घर का ताला तोड़कर 75 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे। पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का संबल और एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। थाना चारामा में धारा 305(ए) और 331(1) बीएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button