विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में आग से 22 दुकानें खाक,VIDEO: तेल, किराना, कॉस्मेटिक और कपड़ा दुकानें चपेट में आईं; 50-60 लाख का नुकसान – Chhattisgarh News

देर रात आग लगने से 22 दुकानें जलकर खाक हो गई।

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह से करीब 22 दुकानें जलकर राख हो गई। शनिचरी बाजार में तेल, कॉस्मेटिक, किराना समेत कई दुकानें आग की चपेट में आई।

.

घटना की सूचना पाकर पहुंची दमकल की संयुक्त टीम ने 3-4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाजार की गलियां तंग होने की वजह से आग पर काबू पाने पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से 50-60 लाख के नुकसान का अनुमान है।

शनिचरी बाजार में आग की तस्वीरें-

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में आग से 22 दुकानें जलकर खाक।

फायर ब्रिगेड की टीम ने 3-4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जानकारी के मुताबिक दुकान नंबर 5 और 6 से तेज लपटें उठी। मनिहारी सामान की दुकानों में आग फैलने लगी। SDRF टीम ने मोर्चा संभाला और सुबह तक राहत-बचाव कार्य जारी रहा, हालांकि, जब तक आग बुझी, दुकानें जलकर खाक हो गईं। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है।

आग पर काबू पाने के बाद भी धुआं उठता रहा। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और लोग मौजूद रहे।

तीन से चार घंटे में आग पर किया काबू

दरअसल, शनिचरी मार्केट बहुत सघन है, जहां दमकल की पहुंच नहीं है। घने दुकानों के बीच धधकती आग में नगर सेना के जवानों ने फायर बिग्रेड से पानी की बौछारें मारकर आग को काबू में करने का प्रयास किया। शुरुआत में दो दमकल की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की गई।

लेकिन, आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में पहले आग को फैलने से रोका गया, जिसके बाद एक्स्ट्रा दमकल मंगाकर दुकानों में लगी आग बुझाई गई। देर रात से दमकल कर्मी सुबह तक जुटे रहे।

आग से 50-60 लाख तक के नुकसान का अनुमान है।

50-60 लाख के नुकसान का अनुमान

मार्केट में लगी भीषण आग की चपेट में कास्मेटिक आइटम, फैंसी स्टोर्स, जनरल स्टोर्स और मनिहारी सामान की दुकानें हैं। इसके साथ ही कपड़े की भी दुकानें हैं। जब तक आग को काबू में किया गया, तब तक दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो चुके थे। आग से करीब 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

व्यापारियों से दुकानों की लिस्ट, जानकारी मांगी गई

आगजनी की घटना के बाद अब तक व्यापारियों को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। व्यापारियों से दुकानों की लिस्ट और नुकसान की जानकारी मांगी गई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button