नगर निगम की MIC बैठक में 21 एजेंडों पर चर्चा: 2026-27 बजट प्रस्तावों को मिली अनुशंसा – Raipur News
रायपुर नगर पालिक निगम में मंगलवार को मेयर इन काउंसिल (MIC) की बैठक आयोजित की गई। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 21 एजेंडों पर चर्चा की गई और सभी बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए।
.
बैठक में सबसे अहम निर्णय वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों को लेकर लिया गया। MIC ने बजट प्रस्तावों की अनुशंसा करते हुए उन्हें अब नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में चर्चा के लिए रखने के निर्देश दिए हैं।
एजेंडावार दिए गए निर्देश
बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद हर एजेंडे पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।
निगम अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, MIC सदस्य महेंद्र खोड़ियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, संतोष सीमा साहू, दीपक जायसवाल, नंदकिशोर साहू, खेम कुमार सेन, भोलाराम साहू, सरिता आकाश दुबे, डॉ. अनामिका सिंह, गायत्री सुनील चंद्राकर और संजना संतोष हियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा अपर आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, उपायुक्त, जोन कमिश्नर और विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तीसरी मंजिल स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
Source link











