बालाजी दर्शनार्थियों और यात्रियों के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें: तिरुपति-रक्सौल और पटना-चर्लपल्ली रूट पर समर स्पेशल ट्रेनें 8 अप्रैल से 28 मई तक चलेंगी – Bilaspur (Chhattisgarh) News
रेल प्रशासन ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्वप्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर (श्री बालाजी) के दर्शनार्थियों सहित आम यात्रियों के लिए दो समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति और पटना–चर्लपल्ली–पटना रूट पर अप्रैल से मई के लास्ट तक चलेंगी। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने और यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। देशभर में कई समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना है, जिनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी इन ट्रेनों का संचालन होगा। तिरुमाला-रक्सौल-तिरुमाला समर स्पेशल ट्रेन (07051/07052) के कुल 7 फेरे होंगे। गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति से प्रत्येक सोमवार को 13, 20, 27 अप्रैल और 04, 11, 18, 25 मई को रक्सौल के लिए रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल से हर गुरुवार को 16, 23, 30 अप्रैल और 07, 14, 21, 28 मई को तिरुपति के लिए चलेगी। दूसरी समर स्पेशल ट्रेन पटना-चर्लपल्ली-पटना रूट पर चलेगी, जिसके 15-15 फेरे निर्धारित किए गए हैं। यह ट्रेन 8 अप्रैल से शुरू होकर 27 मई तक संचालित होगी। यात्रियों को इन ट्रेनों में कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी। 24 कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 3 एसी-2 टियर, 5 एसी-3 टियर, 10 स्लीपर और 6 सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस ट्रेन का ठहराव समय इस प्रकार है— गाड़ी संख्या 07051 (तिरुपति–रक्सौल) तिरुपति से प्रस्थान: 08:15 बजे दूसरे दिन गोंदिया: 09:10 / 09:25 बजे दुर्ग: 11:50 / 11:55 बजे रायपुर: 12:30 / 12:35 बजे बिलासपुर: 14:25 / 14:40 बजे झारसुगुड़ा: 18:05 / 18:07 बजे तीसरे दिन रक्सौल आगमन: 17:00 बजे गाड़ी संख्या 07052 (रक्सौल–तिरुपति) रक्सौल से प्रस्थान: 03:15 बजे दूसरे दिन: झारसुगुड़ा: 01:53 / 01:55 बजे बिलासपुर: 04:40 / 04:50 बजे रायपुर: 06:20 / 06:25 बजे दुर्ग: 07:15 / 07:20 बजे गोंदिया: 09:20 / 09:30 बजे तीसरे दिन: तिरुपति आगमन: 09:30 बजे यह ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहराव करेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी। पटना–चर्लपल्ली समर स्पेशल 8 अप्रैल से शुरू पटना और चर्लपल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन 8 अप्रैल से शुरू होगा, जो 27 मई तक चलेगा। गाड़ी संख्या 03253 (पटना–चर्लपल्ली स्पेशल): 8 अप्रैल से 27 मई तक कुल 15 फेरों के लिए प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। गाड़ी संख्या 03254 (चर्लपल्ली–पटना स्पेशल): 15 अप्रैल से 27 मई तक कुल 7 फेरों के लिए प्रत्येक बुधवार को चर्लपल्ली से चलेगी। गाड़ी संख्या 03255 (चर्लपल्ली–पटना स्पेशल): 10 अप्रैल से 29 मई तक कुल 8 फेरों के लिए हर शुक्रवार को चर्लपल्ली से संचालित होगी। इन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सुविधा और कंफर्म बर्थ मिलने में मदद मिलेगी। समर स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल गाड़ी संख्या 03253 (पटना–चर्लपल्ली स्पेशल) यह ट्रेन 8 अप्रैल 2026 से 27 मई 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को दोपहर 15:00 बजे पटना से रवाना होगी। दूसरे दिन (मंगलवार/गुरुवार): बिलासपुर: आगमन 07:40 बजे, प्रस्थान 07:45 बजे रायपुर: 09:43 / 09:45 बजे दुर्ग: 10:10 / 10:20 बजे गोंदिया: 12:50 / 12:55 बजे तीसरे दिन (बुधवार/शुक्रवार): चर्लपल्ली आगमन: 03:30 बजे गाड़ी संख्या 03254 (चर्लपल्ली–पटना स्पेशल) यह ट्रेन 15 अप्रैल से 27 मई तक (7 फेरों के लिए) प्रत्येक बुधवार को 23:00 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। दूसरे दिन (गुरुवार): गोंदिया: 11:40 / 11:45 बजे दुर्ग: 13:50 / 14:00 बजे रायपुर: 14:33 / 14:35 बजे बिलासपुर: 16:45 / 16:50 बजे तीसरे दिन (शुक्रवार): पटना आगमन: 11:30 बजे गाड़ी संख्या 03255 (चर्लपल्ली–पटना स्पेशल) यह ट्रेन 10 अप्रैल से 29 मई तक (8 फेरों के लिए) प्रत्येक शुक्रवार को 21:00 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। दूसरे दिन (शनिवार): गोंदिया: 09:40 / 09:45 बजे दुर्ग: 11:50 / 12:00 बजे रायपुर: 12:33 / 12:35 बजे बिलासपुर: 14:45 / 14:50 बजे तीसरे दिन (रविवार): पटना आगमन: 09:30 बजे 22 कोच की सुविधा इन समर स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगे, जिनमें 1 एसएलआरडी, 2 जनरल, 4 स्लीपर, 7 एसी-III, 7 एसी-III इकोनॉमी और 1 जनरेटर कार शामिल है। प्रमुख स्टॉपेज ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, बोकारो, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, पेद्दापल्ली और काजीपेट स्टेशनों पर रुकेंगी। यात्रियों के लिए जानकारी यात्री ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी के लिए NTES app का उपयोग कर सकते हैं, जहां रियल टाइम ट्रेन स्टेटस उपलब्ध रहता है।
<












