विज्ञापन दें / सहयोग करें

2.63 लाख से अधिक परिवारों को मिल रहा खाद्यान्न: जशपुर में पीडीएस के तहत 17,315 सामान्य परिवारों को भी मिल रहा राशन – Jashpur News

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत व्यापक स्तर पर राशन वितरण किया जा रहा है। जिले में कुल 2.63 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 61,472 अंत्योदय परिवारों को प्रति माह 35 किलो चावल दिया जा रहा है।

.

प्राथमिकता राशन कार्ड धारियों की संख्या 1,83,521 है। इनमें 1-2 सदस्य वाले परिवारों को प्रति सदस्य 10 किलो चावल मिल रहा है। 3-5 सदस्य वाले परिवारों को 35 किलो और 5 से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को प्रति सदस्य 7 किलो चावल प्रतिमाह दिया जा रहा है।

विशेष श्रेणी में 670 एकल निराश्रित और 217 दिव्यांग राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह 10 किलो चावल निशुल्क दिया जा रहा है। सार्वभौम पीडीएस के तहत 17,315 सामान्य परिवारों को भी राशन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जनवरी 2024 से दिसंबर 2028 तक सभी अंत्योदय और प्राथमिकता कार्डधारियों को चावल मुफ्त मिलेगा। सामान्य राशन कार्डधारियों के लिए चावल की दर 10 रुपए प्रति किलो तय की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य शासन और जिला प्रशासन जशपुर में महिला सशक्तिकरण के दिशा में भी सार्थक पहल हो रहा है। इसके लिए शासन के निर्देशानुसार राशनकार्ड के लिए प्रत्येक परिवार की वरिष्ठ और वयस्क महिला को परिवार का मुखिया बनाया गया है।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले में कुल 494 उचित मूल्य की दुकानें संचालित है। जिसके माध्यम से हितग्राही लाभान्वित किया जा रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button