विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में विजयादशमी…रायपुर में जला 101 फीट का रावण: भव्य आतिशबाजी की गई; दुर्ग, कोंडागांव और अंबिकापुर में बारिश के बीच दहन – Chhattisgarh News

ये तस्वीर कोंडागांव की है। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बरसते पानी में रावण दहन किया गया।

देशभर में विजयादशमी धूमधाम से मनाई गई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में WRS कॉलोनी में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। वहीं दुर्ग, कोंडागांव और अंबिकापुर में बरसते पानी के बीच रावण का पुतला जलाया गया। दहन के बाद भव्य आतिशबाजी हुई।

.

रायपुर के WRS मैदान में दशहरा उत्सव में राज्यपाल रामेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। दुर्ग में 98 स्थानों पर रावण दहन किया गया। जहां 21 बड़े कार्यक्रम तय थे। सुरक्षा के लिए 600 जवान लगाए गए। भिलाई में भगवान राम रथ पर सवार होकर पहुंचे। वहीं रायगढ़ में सबसे बड़ा 57 फीट का रावण नटवर हाई स्कूल मैदान में जलाया गया।

बिलासपुर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, नूतन चौक और साइंस कॉलेज सहित 10 से अधिक जगहों पर 60 से 100 फीट ऊंचे रावण बनाए गए थे। राजनांदगांव में बॉलीवुड सिंगर असीस कौर ने परफॉर्म किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए।

इसके अलावा जांजगीर-चांपा, गरियाबंद समेत कई जिलों में बारिश की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश रुकने के बाद रावण दहन किया गया।

रावण दहन की तस्वीरें देखिए-

रायपुर के WRS कॉलोनी में रावण दहन।

रायपुर में रावण दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई। देखने लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

रायपुर के भाटागांव मैदान में दहन से पहले रावण के पुतले को बारिश से बचाने के लिए वॉटरप्रूफिंग की गई थी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button