विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर में 100 से 200 नक्सलियों ने किया सरेंडर: टॉप लीडर राजू सलाम समेत नक्सल कमांडर प्रसाद-मीना भी शामिल, बाकियों की पहचान में जुटी पुलिस – Chhattisgarh News


उत्तर बस्तर कांकेर का टॉप लीडर राजू सलाम, नक्सल कमांडर प्रसाद और मीना ने अपनी पूरी टीम के साथ सरेंडर कर दिया है। कामतेड़ा के जंगलों से बाहर आकर इन नक्सलियों ने BSF कैंप में हथियार डाले हैं।बताया जा रहा है कि कांकेर में 100 से 200 की संख्या में नक्सलिय

.

इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने से क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिलहाल, कांकेर पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों की पहचान करने में जुटी हुई है। संभावना है कि इन्हें जल्द ही जिला मुख्यालय या संभागीय मुख्यालय में मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।

CM फडणवीस के सामने भूपति समेत 61 नक्सलियों का सरेंडर

बता दें कि आज ही महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत 61 नक्सली मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने हथियार डाल दिए हैं। 15 अक्टूबर को उन्होंने आधिकारिक तौर पर सरेंडर किया। ये नक्सली अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे, जिसे सीएम को सौंपा।

दरअसल, भूपति नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर है। यह तेलंगाना के करीब नगर का रहने वाला है। 80 के दशक से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश ओडिशा, समेत अन्य राज्यों में यह मोस्ट वांटेड था।

CG सरकार ने अकेले भूपति पर ही करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम रखा है। अन्य राज्यों को मिलाकर ये 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनामी है। वहीं, एक दिन पहले सुकमा जिले में 50 लाख इनामी सहित 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button