विज्ञापन दें / सहयोग करें

मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा, 15 दिन में मजिस्ट्रियल जांच… RCB विक्ट्री परेड में भग

RCB Victory Parade Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के जुटने से भगदड़ मच गई. इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तो कई लोगों की हालत गंभीर है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताते हुए कहा कि स्टेडियम के पास लोगों की भीड़ के कारण भगदड़ गई, जिस वजह से यह हादसा हो गया.

मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा

कर्नाटक सरकार ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “सरकार ने मृतकों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. सरकार घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी. मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता. हमारी सरकार इस पर राजनीति नहीं करेगी. मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है.”

‘इस त्रासदी के दर्द ने जीत की खुशी को खत्म किया’

सीएम सिद्धारमैया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी टीम के जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस त्रासदी के दर्द ने जीत की खुशी को भी खत्म कर दिया है. मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करें.”

‘प्यार और स्नेह से ज्यादा महत्वपूर्ण है जीवन’

उन्होंने कहा, “ऐसी भगदड़ और भीड़ के बेकाबू होने के कारण अप्रिय घटना होने की आशंका के चलते टीम को विजय परेड में मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई. मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं जनता से अपील करता हूं कि वे समझें कि प्यार और स्नेह से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन है और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें.”

बीजेपी का सिद्धारमैया पर निशाना

बीजेपी और जेडीएस ने इस मामले को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर निशाना साधा. कर्नाटक बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “7 लोगों की मौत हो गई. कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण भगदड़ के बाद कई लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया. कोई बुनियादी व्यवस्था नहीं थी… बस अराजकता. जब निर्दोष लोग मर रहे थे, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार क्रिकेटरों के साथ रील शूट करने और लाइमलाइट बटोरने में व्यस्त थे. यह आपराधिक लापरवाही है. कांग्रेस सरकार के हाथ खून से सने हैं.”

‘कांग्रेस सरकार इस भगदड़ की पूरी जिम्मेदारी ले’

जेडीएस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “तैयारी में चूक और एहतियाती उपायों को नहीं करने की वजह से चिन्नास्वामी के बाहर भगदड़ मची. कांग्रेस सरकार को इस भगदड़ की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. मृतकों के परिवारों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए और घायलों का बेहतर इलाज हो.”


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button