रायगढ़ में सड़क हादसे में 1 की मौत: दूसरा घायल, बोलेरो चालक ने ग्रामीण को ठोका, बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आकर हुआ घायल – Raigarh News
बाइक चालक चक्के के पास फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है।
.
पहली घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है। जहां देवगढ़ का रहने वाला भागूराम राठिया 52 साल किसी काम से खरसिया आया था। इसके बाद पैदल अपने घर जा रहा था कि तभी रास्ते में मदनपुर के पास एक बोलेरो के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं पुलिस द्वारा बोलेरो चालक गगन वैष्णव को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कर्रवाई में जूट गई है।
दुर्घटना के बाद रात में आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई
ट्रेलर के पहिए के पास फंसा युवक दूसरी घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जहां कचकोबा निवासी अनिरूद्ध राठिया 22 साल कल रात में झरना मेला देखने के लिए गया था।
तभी रात में वापसी के दौरान हुंकराडीपा पुल के पास ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे अनिरूद्ध ट्रेलर के पहिया व एक्सल के पास फंस गया।
चालक ने वाहन को रोका, लेकिन वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। इससे काफी देर तक वह वहीं फंसे रहा। बाद में आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
गंभीर रूप से हुआ घायल घटना से अनिरूद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं इस मामले में तमनार थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि अभी को रिपोर्ट लिखाने नहीं आया है, किसी के आने पर मामले में अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link











