विज्ञापन दें / सहयोग करें

युकां ने फूंका PM का पुतला, पुलिस से झड़प: कार्यकर्ताओं ने रोकने पर पुलिसकर्मियों से किया विवाद, कोतवाली थाने में दर्ज हुई FIR – Ambikapur (Surguja) News



युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को सरगुजा में युवक कांग्रेस ने घड़ी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ। पुलिस ने पुतला बुझाने की कोशिश की और पुतले पर पानी डाला, जिससे दोनों के बीच झड़प हो गई। मामले में कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। युवक कांग्रेस ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। मोदी सरकार की यूएस ट्रेड डील की कथित सरेंडर नीति के विरोध में युवक कांग्रेस ने एआई समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था। इसके खिलाफ कार्रवाई में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवा कांग्रेस को पुलिस ने रोका, झड़प पुतला दहन करने पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सरगुजा पुलिस के अधिकारी और जवानों ने रोकने की कोशिश की। इस पर युका कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और पुलिस के साथ झड़प हो गई। युका कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ समय पहले महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला आसानी से फूंका था। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया। विवाद के बाद युवक कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की और पीएम मोदी का दूसरा पुतला फूंका। ये रहे शामिल
पुतला दहन में गुरप्रीत सिद्धू, आलोक सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, उत्तम रजवाड़े, सतीश बारी, विष्णु सिंहदेव, आशीष जायसवाल, आकाश अग्रहरि, विकास केशरी, सतीश घोष, संजर नवाज़, भोले रजवाड़े, आकाश यादव, अंकित जायसवाल, ऋषभ जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। पुलिस ने दर्ज की FIR
युवक कांग्रेसियों की ओर से विवाद होने के मामले में पुलिस जवान ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में युवक कांग्रेस पदाधिकारी विष्णु सिंहदेव व अन्य के खिलाफ पुलिस ने धारा 296, 132, 221 के तहत अपराध दर्ज किया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button