विज्ञापन दें / सहयोग करें

अंबिकापुर में स्कूटी ठोकर के बाद युवक पर बैट और चाकू से हमला, एक गिरफ्तार

अंबिकापुर. शहर के रॉयल पार्क के पास 9 सितंबर की दोपहर एक युवक की स्कूटी से बच्चे को ठोकर लग गई थी। यह बात जब घायल बच्चे के मामा को चली तो वह अपने दोस्त के साथ बैट और चाकू लेकर पहुंच गया।

फिर दोनों ने स्कूटी सवार युवक के साथ पहले तो बैट व हाथ-मुक्के से मारपीट की। फिर चाकू से हमला कर दिया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी वंश पंडित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा आर्म्स एक्ट की भी कार्रवाई की है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button