रायगढ़ में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत: सिर और चेहरे पर आयी गंभीर चोट, NR इस्पात से घर लौटते समय हुआ हादसा – Raigarh News
घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ लग गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में फिर एक युवक की मौत हो गई। युवक प्लांट से काम कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन के चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को ग्राम गेरवानी- सरायपाली के बीच में स्थित मां काली प्लांट के पास एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।
उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में जब आसपास के लोगांे ने उसे देखा तो तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जहां डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे उठाकर अस्पताल ले आए। मामले की सूचना पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। जहां मृतक की शिनाख्त बिहार के वैशाली जिला के ग्राम बोरीगामा का रहने वाला विरेन्दर कुमार के रूप में हुआ।
इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। वहीं बताया जा रहा है कि विरेन्दर कुमार बिहार से एनआर इस्पात में फिटर के पद पर काम करने आया था और देलारी में रह रहा था।
घटना में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंची
काम से घर लौटते समय हुआ हादसा जहां सोमवार की सुबह वह अपने काम पर आया और रात के समय वापस घर लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
खराब रोड हादसे की वजह क्षेत्र के लोगों ने बताया की पिछले कई सालों से इस सड़क की हालत बहुत ही खराब है। इस वजह से आए दिन रोड पर दुर्घटनाएं हो रही है।
पिछले दिनों सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने चक्काजाम किया था, लेकिन उन्हें आश्वासन देते हुए आंदोलन समाप्त करा दिया गया था।
<











