वर्ल्डकप विजेता Cricket टीम की फिजियो आकांक्षा बोली- हम सभी पीएम मोदी से प्रेरित
फिजियोथैरेपिस्ट आकांक्षा ने मुख्यमंत्री साय के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ महिला क्रिकेट टीम की मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं खेल जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए, और यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। फिटनेस (Fitness) को लेकर उनकी सीख हर किसी को स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। आकांक्षा ने सीएम साय से उनके फिटनेस का रहस्य पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री से प्रेरित हैं। उनकी सक्रियता, ऊर्जा और अनुशासन से हम सीखते हैं। संतुलित आहार, योग (Yoga) और नियमित दिनचर्या ही फिट रहने का मेरा मंत्र है।
Source link
Follow Us












