विज्ञापन दें / सहयोग करें

खून से संदेश लिखकर पीएम को विश किया बर्थडे: एनएचएम कर्मचारियों ने धरना स्थल पर काटा केक, कहा- मोदीजी अपनी गारंटी पूरी कीजिए – durg-bhilai News

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन काफी अलग अंदाज से मनाया। कर्मचारियों ने अपने खून से बधाई संदेश लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चित

.

एनएचएम कर्मचारियों ने अपने खून से पीएम मोदी के लिए लिखा बधाई संदेश।

खून से लिखा संदेश, पूरी हो मोदी की गारंटी जिला कोषाध्यक्ष शेखर ताम्रकार ने बताया कि धरना स्थल पर कर्मचारियों ने अपने खून से लिखा है हैप्पी बर्थडे मोदी जी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुभकामना नहीं बल्कि एक निवेदन भी है कि प्रधानमंत्री जी की गारंटी अब जल्द पूरी की जाए। धरना स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने साफ कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान होगा। फिलहाल आंदोलन का आज का दिन जन्मदिन की शुभकामनाओं और सेवा के भाव के नाम रहा।

सेवा समर्पण बना थीम छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में आज “सेवा समर्पण” को थीम बनाया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि आज हमने धरना स्थल पर नारेबाजी नहीं की। सैकड़ों कर्मचारी एकजुट होकर प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाने जुटे। आंदोलन की तपिश के बीच कर्मचारियों ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर कर्मचारी ने काटा केट, गरीबों को बांटी मिठाईयां।

31 दिन से डटे कर्मचारी, बर्खास्तगी का भी असर नहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी पिछले 31 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रदेशभर में चल रहे इस आंदोलन पर अब तक बर्खास्तगी जैसी कार्रवाइयों का भी कोई असर नहीं पड़ा है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं और स्पष्ट कह रहे हैं कि जब तक वादा पूरा नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।

एनएचएम कर्मचारियों ने केक काटकर पीएम से गारंटी पूरी करने की अपील की।

गरीबों और जरूरतमंदों को बांटी मिठाई और फल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सत्य संस्कार बारले ने बताया कि सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। साथ ही गरीबों को फल और मिठाई बांटकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश की गई। “प्रधानमंत्री का जन्मदिन हमने एक अनूठे अंदाज में मनाया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button