विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में 60 किमी रफ्तार से चलेगी हवा: अगले 5 दिन मौसम खराब, गरज-चमक होगी, बिजली गिरेगी, बारिश से 5 डिग्री लुढ़का पारा – Raipur News



छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री की और कमी आ सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश के बावजूद राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तेज हवाओं ने मचाई अफरा-तफरी अगले 48 घंटे का अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। रायपुर का मौसम मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। शहर का अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button