विज्ञापन दें / सहयोग करें

झाड़फूंक के बहाने विधवा महिला से दुष्कर्म: बिलाईगढ़ में चेचक के इलाज के लिए गई; बैगा ने अकेला पाकर किया रेप – sarangarh News

पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ झाड़फूंक के नाम पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बैगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

.

बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर के अनुसार, पीड़िता चेचक जैसी बीमारी से परेशान थी। उसने इलाज के लिए गांव में आने वाले एक बैगा से संपर्क किया। आरोपी रोहित चौहान ने खुद को झाड़फूंक से बीमारी ठीक करने वाला बताया।

विधवा महिला से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

झाड़फूंक के नाम पर कर रहा था इलाज

41 वर्षीय आरोपी रोहित चौहान ग्राम बोरसी, थाना कसडोल का रहने वाला है। उसने कई दिनों तक झाड़फूंक के नाम पर महिला का इलाज किया। एक दिन अकेला पाकर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिर बिलाईगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button