विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में आंधी-तूफान से दीवार गिरी, प्रेग्नेंट महिला की मौत: दंपती गंभीर रूप से घायल; महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार लेबर क्वार्टर पर गिरी – Raigarh News



रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। चिराइपानी इलाके में महालक्ष्मी कास्टिंग कंपनी की दीवार अचानक गिर गई। यह दीवार पास ही स्थित ओम रुपेश कंपनी के लेबर क्वार्टर पर जा गिरी। मलबे में दबने से प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक रंभा, सुनील यादव और रिंकी यादव ओम रुपेश कंपनी में काम करते हैं। रंभा और रिंकी सगी बहनें थी, जबकि सुनील रिंकी का पति है।शाम को तीनों लेबर क्वार्टर पर थे। इस दौरान तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने लगी। मलबे में दबे तीन मजदूर इस दौरान महालक्ष्मी कास्टिंग कंपनी की दीवार ओम रुपेश कंपनी के लेबर क्वार्टर पर जा गिरी। मलबे में रंभा, सुनील यादव और रिंकी यादव दब गए। हादसे के बाद मौके पर मजदूरों की भीड़ लग गई। उन्होंने फौरन पुलिस की इसकी जानकारी दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और फौरन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रंभा ने दम तोड़ दिया, जबकि सुनील और रिंकी का इलाज जारी है। इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घायल जीजा-साली की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि दोनों कंपनियां अगल-बगल हैं। शाम को आई तेज आंधी और बारिश के चलते दीवार गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button