विरोध और हंगामे के बीच साइंस कॉलेज के पास स्थित चौपाटी को किया शिफ्ट
विरोध और हंगामे के बीच साइंस कॉलेज के पास स्थित चौपाटी को आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया गया। पिछले तीन साल से यहां आसपास के कॉलेजों के विद्यार्थी आते रहते थे, जिससे यहां देर रात तक चहल-पहल रहती थी। अब यह जगह वीरान हो गई। दरअसल नेतागीरी चमकाने के चक्कर में बसी बसाई चौपाटी को चौपट कर दिया गया। इससे प्रभावित दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। शुक्रवार रात को अल्टीमेटम देने के बार निगम का अमला शनिवार को सुबह 6 बजते ही गाडिय़ां लेकर पहुंच गया। आनन-फानन में एनआईटी चौक से रोड को वन-वे कराया और स्टॉल वालों को सामान खाली करने की चेतावनी दी। दुकानदार स्टॉलों से सामान बाहर फेंकने लगे। वहीं, दूसरी ओर विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं के बीच हंगामा जारी रहा।
Source link
Follow Us










