भालू से लड़कर ग्रामीण ने बचाई जान: हमले में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती – Gaurela News
मरवाही वन परिक्षेत्र के नाका गांव में एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए ग्रामीण ने भालू का डटकर सामना किया। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नाका गांव निवासी विसंभर अपने घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली भालू वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए विसंभर ने हिम्मत दिखाते हुए भालू से मुकाबला किया। सिर, हाथ और पैर में आई गंभीर चोटें काफी देर तक संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में विसंभर के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में जारी है इलाज घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल ग्रामीण को मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
Source link


&w=390&resize=390,220&ssl=1)










