विज्ञापन दें / सहयोग करें

गरियाबंद में पटवारी का रिश्वत लेते VIDEO: नक्शा काटने पहले किसान से ठंडी बीयर की डिमांड, सस्पेंड, RI और तहसीलदार को नोटिस जारी – Gariaband News



गरियाबंद में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस मामले में छुरा तहसील के हल्का नंबर 28 में पदस्थ पटवारी खेमराज साहू को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक (आरआई) और तहसीलदार को भी नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, पटवारी खेमराज साहू का एक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में पटवारी एक किसान से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। वह यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि यह पैसा ऊपर के अधिकारियों, यानी आरआई और तहसीलदार तक जाता है। बीयर की मांग का ऑडियो वायरल वायरल ऑडियो में पटवारी ने किसान से बटांकन के लिए नक्शा काटने से पहले मौके पर पहुंचने पर ठंडी बीयर का इंतजाम करने की मांग की थी, उसने कड़कड़ाती धूप का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी। रिश्वत मांगने का वीडियो भी सामने आया यह वायरल वीडियो और ऑडियो 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें कियुटिझर गांव के एक किसान से नक्शा काटने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। वीडियो में किसान पटवारी को 5 हजार रुपए देते हुए भी दिख रहा है। अपर कलेक्टर ने की कार्रवाई की पुष्टि अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि कलेक्टर के आदेश पर पटवारी खेमराज साहू को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरआई और तहसीलदार का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button