विज्ञापन दें / सहयोग करें

बाइक को टक्कर मारकर भागा वाहन, शिक्षक की मौत: रामानुजगंज में ग्राम कनकपुर के पास हादसा, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी – Balrampur (Ramanujganj) News



रामानुजगंज में सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में शिक्षक शिवधारी सिंह (54 वर्ष) की मौत हो गई। वे डिंडो से रामानुजगंज आ रहे थे, तभी ग्राम कनकपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवधारी सिंह के सीने में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसआई चंदूलाल जैन, प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते और आरक्षक घनश्याम यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मृतक शिवधारी सिंह विमलापुरम प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से शिक्षा विभाग और क्षेत्र में दुख का माहौल है। सहकर्मियों ने उन्हें एक सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button