विज्ञापन दें / सहयोग करें

UP: विवादित धर्मस्थल पर फिर तनाव… महिलाओं ने देव दीपावली पर की पूजा, पुलिस से झड़प; ‘खाकी’ को कहे गए अपशब्द


विवादित धर्मस्थल पर फिर तनाव…महिलाओं की पुलिस से झड़प
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


फतेहपुर में विवादित धार्मिक स्थल (मंदिर-मकबरा) के सामने बुधवार को फिर विवाद हो गया। महिलाओं ने देव दीपावली पर पूजा अर्चना की। दीप जलाकर देवताओं की आरती की। मौके पर पहुंचे कोतवाल व महिलाओं के बीच नोकझोंक और तीखी झड़प भी हुई। 

Trending Videos

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पुलिस को अपशब्द भी बोले गए हैं। पुलिस ने 20 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर रेड्डया मोहल्ला स्थित विवादित धार्मिक स्थल पर पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी के बाद भी देव दीपावली की शाम काफी संख्या में महिलाएं दीपक-पूजा पाठ की सामग्री लेकर मकबरा स्थल की बैरिकेडिंग तक पहुंचीं। 

एक गली से हटाए जाने के बाद महिलाएं दूसरी गली में पहुंच गई। यहां खड़े होकर महिलाओं ने दूर से विवादित स्थल की ओर मुख कर देवताओं को याद किया। उनके गुणगान में आरती की।

 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button