विज्ञापन दें / सहयोग करें

यूपी: बिजलीकर्मियों को अल्टीमेटम, आंदोलन के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित हुई तो होंगे बर्खास्त; कल सांकेतिक हड़ताल

Power strike in UP: यूपी के बिजलीकर्मी नौ जुलाई को सांकेतिक हड़ताल पर जा रहे हैं।  हड़ताल के ऐलान के बाद पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि सेवाएं बाधित हुईं तो कर्मचारी बर्खास्त कर दिए जाएंगे। 



यूपी में बिजलीकर्मियों की हड़ताल। सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला।


loader



विस्तार


बिजली कर्मचारियों की ओर से 9 जुलाई को सांकेतिक हड़ताल के ऐलान के बाद पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने भी सख्त रुख अपनाया है। अध्यक्ष ने कहा है कि कोई भी विद्युत आपूर्ति को प्रभावित करेगा तो बर्खास्त किया जाएगा। जिस मुख्य अभियंता के क्षेत्र में आन्दोलन के कारण आपूर्ति प्रभावित होगी तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढ़ंग से विरोध प्रदर्शन से किसी को आपत्ति नहीं है लेकिन विद्युत जैसी आवश्यक व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्यवाई होगी।

Trending Videos

यदि कोई जान बूझकर ब्रेकडाउन करेगा तो बर्खास्त किया जायेगा। जो धरना आदि करेगा, काम नही करेगा तो नो वर्क नो पे लागू होगा। कर्मचारी आन्दोलन को देखते हुए सभी जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था बन गयी है। जिला प्रशासन से सम्पर्क किया गया है। सभी को एडवाइजरी जारी की गयी है। अध्यक्ष ने सभी मुख्य अभियन्ताओं को पत्र भेजकर निर्देश दिये है कि बायोमीट्रिक उपस्थिति जुलाई से सौ प्रतिशत होगी। जहां नहीं होगी वहां मुख्य अभियंता जिम्मेदार होंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button