मुंगेली पुलिस ने एक अज्ञात चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी गई विद्युत सामग्री को बरामद किया है। इस मामले में एक कबाड़ी खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी गए विद्युत सामग्री को बरामद करते हुए एक कबाड़ी खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में यह मामला दर्ज किया गया था। प्रार्थी सौरभ श्रीवास (26 वर्ष) ने 13 जनवरी 2026 को स्टॉक जांच के दौरान कंपनी की विद्युत सामग्री गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो एस.टी इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड मुंगेली में स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।
इतने लाख रुपये की चोरी
जांच में सामने आया कि कंपनी से व्ही-क्रॉस आर्म, स्टे वायर, जीआई तार, अर्थिंग क्वायल, नट-बोल्ट, स्टे क्लैम्प सहित अन्य विद्युत सामग्री चोरी हुई थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,38,774 रुपये आंकी गई।