विज्ञापन दें / सहयोग करें

जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष,6 गिरफ्तार: चौकी पहुंचे दोनों पक्ष, फिर पुलिस के सामने ही करने लगे मारपीट, पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेजा – Surajpur News



सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम जूर में जमीन विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष चौकी पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। समझाइश के बावजूद दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में विवाद और मारपीट करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इस कार्रवाई में राजेश कुमार साहू (37), दिनेश कुमार साहू (35), विजय नारायण साहू (58), राम सुमेर साहू (46), संतोष कुमार साहू (32) और रामभरोस साहू (52) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय भैयाथान में पेश किया गया। न्यायालय ने जेल वारंट जारी किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जमीन या किसी भी अन्य प्रकार के विवाद का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें और आपसी लड़ाई-झगड़े से बचें।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button