विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में गिरवी जमीन हड़पने वाले 2 भाई गिरफ्तार: धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल भेजे गए, फर्जी तरीके से अपने नाम कराई रजिस्ट्री – Rajnandgaon News



राजनांदगांव जिले के सिटी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और अवैध वसूली के मामले में 2 सगे भाइयों ​निर्मलचंद कोठारी (58) और ​नलिन कोठारी (54) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित परिवार की गिरवी रखी जमीन को सुनियोजित तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री करा लिया। इसके साथ ही, ब्लैंक चेक और कोरे कागजों का दुरुपयोग कर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, प्रार्थी रोहित कुमार साहू (46) निवासी पारीकला ने 26 जुलाई को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 25 नवंबर 2021 को रोहित के पिता आनंद राम साहू को पैसों की आवश्यकता थी। उन्होंने अपनी 40 डिसमिल भूमि (खसरा नं. 138/6) निर्मलचंद कोठारी के पास गिरवी रखी थी। इसके एवज में 2% ब्याज दर पर ₹5,11,000 उधार लिए गए थे। सुरक्षा के तौर पर निर्मल कोठारी ने रोहित, उनके पिता और भाई जेसुराम साहू से ब्लैंक चेक और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए थे। 6% की अधिक ब्याज दर पर वसूली आरोपी निर्मल कोठारी ने कथित तौर पर छलपूर्वक उक्त गिरवी भूमि को अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा लिया। इसके बाद वह 6% की अधिक ब्याज दर पर अवैध रूप से रकम वसूलने लगा। पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने या मरवाने की धमकी भी दी गई। चेक बाउंस कराकर कोर्ट में झूठा केस किया कोरे कागजों का गलत इस्तेमाल कर आरोपी ने अपने भाई नलिन कोठारी के साथ मिलकर एक फर्जी किरायानामा तैयार कर लिया। साथ ही, सिक्योरिटी के रूप में लिए गए ब्लैंक चेक को बाउंस कराकर अदालत में झूठा केस दायर करवा दिया। मूल उधार की रकम चुकाने के बाद जब जमीन वापस मांगी गई, तो आरोपी ने बैंक से ₹20,00,000 का फाइनेंस कराकर अपने पास रख लिया। इसके बावजूद उसने केवल 12 डिसमिल जमीन ही वापस की, जबकि शेष 28 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा बनाए रखा और उसे लौटाने के एवज में और पैसों की मांग करता रहा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button