विज्ञापन दें / सहयोग करें

भिलाई में स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, चार घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई में स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक नाबालिग छात्रा से सुनसान रास्ते पर दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है और घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की है।

छात्रा रोज की तरह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। ट्यूशन से लौटने के बाद उसे अपनी सहेली के घर जाना था। इसी दौरान भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र के सेक्टर-6 में खंडहर पड़ी इमारतों और झाड़ियों के बीच दो लड़कों ने उसे अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने छात्रा को घेर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। अचानक हुई घटना से छात्रा घबरा गई। उसने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से मदद के लिए पुकार लगाई। वह लगातार चिल्लाती रही, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण तत्काल कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका।

इलाका खंडहरनुमा इमारतों और झाड़ियों से घिरा होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। कुछ देर बाद इसी रास्ते से गुजर रहे स्थानीय युवकों ने खंडहर की तरफ से छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनी। वे रुककर पास गए तो दो लड़कों को छात्रा के साथ जबरदस्ती करते देखा।

युवकों ने तुरंत दोनों को रोका। उन्हें अपनी ओर आता देखकर दोनों आरोपी वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इसके बाद युवकों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित रास्तों और आसपास के स्थानों पर तलाश के बाद पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, एक आरोपी नाबालिग है, जबकि दूसरा बालिग है। कार्रवाई के बाद नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button