विज्ञापन दें / सहयोग करें

धरसींवा में चाकूबाजों का निकाला गया जुलूस, दो आरोपी गिरफ्तार

धरसींवा के सिलतरा में चौकी प्रभारी का गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने दो फरार चाकूबाजी करने वालों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाला।चलिए, जानते हैं पूरे मामले को।

By Akash Pandey

Publish Date: Tue, 22 Jul 2025 10:12:17 AM (IST)

Updated Date: Tue, 22 Jul 2025 10:12:17 AM (IST)

फरार चाकूबाजी करने वालों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।

HighLights

  1. सिलतरा में चौकी प्रभारी का गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है।
  2. पुलिस ने फरार चाकूबाजी करने वालों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।
  3. चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने कहा अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

नईदुनिया, धरसींवा: धरसींवा के सिलतरा में चौकी प्रभारी का गुंडे-बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने दो फरार चाकूबाजी करने वालों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाला। चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने बताया कि 24 जून को प्रार्थी लोकेश्वर साहू शराब भट्टी बंद कर सांकरा स्थित अपने किराये के रूम में जा रहा था तभी ताज प्रोविजन के पास नीलेश्वर नवरंगे व उनके अन्य साथियों द्वारा लोकेश्वर साहू को दौड़ाया गया।

इसके बाद उसके घर के अंदर घुसकर लोकेश्वर पर चाकू से हमला कर दिया। लोकेश्वर साहू को गंभीर चोटें आने से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। लोकेश्वर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपित को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। शेष फरार चार में से दो आरोपित कारण नौरंगे व लोकनाथ नौरंगे को अभी गिरफ्तार कर उनका सांकरा में जुलूस निकाला गया।

अब तक कई गुंडे बदमाश गिरफ्तार

चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने कार्यभार संभालने के बाद गुंडे बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर लोगों को कोई भी Inform करता है तो तत्काल 112 पर सूचना दें या 9479191054 पर भी सूचना दे सकते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button