भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि: युवा कांग्रेस ने बलिदान दिवस पर कैंडल जलाकर याद किया – Dhamtari News
धमतरी में युवा कांग्रेस ने बलिदान दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया और उनकी शहादत को कभी न भूलने की बात कही। धमतरी शहर के कचहरी चौक स्थित जयस्तंभ के पास युवा कांग्रेस के सदस्यों ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जयकारे भी लगाए। 23 मार्च 1931 की शाम को ब्रिटिश हुकूमत ने इन तीनों वीर सपूतों को फांसी पर लटका दिया था। उनकी यह शहादत हमेशा के लिए देश के इतिहास में दर्ज हो गई। उनके शहादत और देशप्रेम को याद करते हुए युवा कांग्रेस ने श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस के महासचिव गीत राम सिन्हा ने बताया कि क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान अतुलनीय है, जिसे पूरा हिंदुस्तान हमेशा याद रखेगा।
<











