विज्ञापन दें / सहयोग करें

महुआ मोइत्रा के बयान के खिलाफ उतरा आदिवासी समाज: कोंडागांव में TMC सांसद का लोगों ने फूंका पुतला, कहा- बस्तर को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे – Kondagaon News


छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 30 जून को फेरी वाले ने घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश की थी। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोपियों का बचाव करते हुए उन्हें निर्दोष बताया था। सांसद के बयान पर आदिवासी समाज के लोगों को गुस्सा

.

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष बंगा राम शोरी और युवा प्रभाग के अध्यक्ष यतींद्र सलाम ने कहा कि, बस्तर की बहन-बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बाहरी लोग अक्सर बेटियों को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्यों में ले जाते हैं। वहां उनका शोषण किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बस्तर को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।

ये है पूरा मामला

बता दें कि 30 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र में दो फेरी वाले घर में घुसे और युवती के साथ जबरदस्ती की कोशिश की थी। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। युवती की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रही महिलाएं मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने आरोपी आदिल (27) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।जबकि दूसरा भाग निकला। आरोपी आदिल यूपी के मेरठ का रहने वाला है।

…………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें…

कोंडागांव जिले में फेरी वाले ने घर में घुसकर युवती से रेप की कोशिश की है। घटना 30 जून दोपहर की है। युवती को बुखार था तो वह घर में अकेली थी, बाकी सदस्य खेती करने गए थे। तभी 2 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button