विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्‍तीसगढ़ के बालोद में सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान धंसी मिट्टी, तीन मजदूरों की मौत

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत कार्य चल रहा था। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 07:21:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 07:25:23 PM (IST)

बालोद जिले में हादसा।

HighLights

  1. जेसीबी और चेन माउंट मशीन से खुदाई की जा रही थी।
  2. मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।
  3. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

नईदुनिया न्यूज, दल्लीराजहरा। बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में फुटबाल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर नाली में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत कार्य चल रहा था।

इसी दौरान जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से खुदाई की जा रही थी। अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

वहीं पुलिस और बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही को वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button