विज्ञापन दें / सहयोग करें

कुएं में तीन की मौत: मासूम बच्चे पूछते रहे, अंकल… हमारे पापा बाहर कब आएंगे? लाश देख चीख पड़ा पूरा गांव


यूपी के शिकोहाबाद में कुएं में बेहोश होने के बाद तीनों चाचा-भतीजों की मौत के बाद तीनों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं चंद्रवीर के दो मासूम बच्चे टकटकी लगाकर अपने पापा के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। जिनको देखकर प्रशासन का दिल भी पसीज गया। बच्चे प्रशासनिक अधिकारियों से पूछते रहे कि अंकल…हमारे पापा कुएं से कब बाहर आएंगे।




Trending Videos

Three people died after going down well to retrieve mobile phone in Shikohabad

रोती मां
– फोटो : अमर उजाला


मां रोते-रोते लगा रही थी कुएं की तरफ दौड़

नगला पोहपी में कुएं में चाचा-भतीजों के बेहोश होने के बाद चारों तरफ गुस्सा और गम दोनों का माहौल था। ग्रामीण महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं प्रशासन की लेटलतीफी के चलते ग्रामीण पुरुषों एवं युवकों में गुस्सा पनपा हुआ था। हर कोई ग्रामीण सिर्फ यही कह रहा था कि तुम सभी लोग हट जाओ, तीनों को हम खुद ही कुएं से बाहर निकाल लेंगे। वहीं अजय की मां रोते-रोते बार-बार कुएं की ओर दौड़ लगा रही थी। उसको रोता-बिलखता हुआ देखकर गांव की अन्य महिलाओं की आखें भी नम हो गई थीं। प्रशासन के पास महिलाओं के सवालों का कोई जवाब नहीं था।


Three people died after going down well to retrieve mobile phone in Shikohabad

मौके पर मौजूद बच्चे
– फोटो : अमर उजाला


पिता की हालत देख रोने लगे दोनों मासूम

चंद्रवीर के दो मासूम बच्चे बेटा आरव (7) एवं बेटी आरवी (2) भी अपने पापा के कुएं में गिरने की खबर सुनकर खेतों पर आ गए। दोनों भाई-बहन खेतों में कुएं की ओर टकटकी लगाए देख रहे थे। वहां आने वाले लोगों एवं पुलिसवालों से बार-बार सिर्फ यही पूछ रहे थे कि उनके पापा कुएं से बाहर कब आएंगे। जब चंद्रवीर का शव बाहर निकाला गया, तो पुलिसकर्मी शव को लेकर एंबुलेंस की ओर दौड़ पड़े। अपने पापा को इस तरह ले जाते हुए देखकर बच्चों की आखों से भी आंसू छलक उठे।


Three people died after going down well to retrieve mobile phone in Shikohabad

तीनों मृतक
– फोटो : अमर उजाला


तीनों कुएं के अंदर हो गए थे बेहोश, अस्पताल में डॉक्टर ने घोषित किया मृत

गहरे कुएं में ऑक्सीजन के अभाव में मीथेन गैस बनी रही थी। तीनों कुएं में बारी-बारी से घुसे और बेहोश हो गए। सूचना पर प्रशासनिक अमला व बचाव दल मौके पर पहुंचा और चार घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को बाहर निकाला। सभी को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


Three people died after going down well to retrieve mobile phone in Shikohabad

बचाव दल और मृतक
– फोटो : अमर उजाला


ससुर से बात कर रहा था अजय

थाना शिकोहाबाद के गांव नगला पोहपी निवासी चचेरे भाई ध्रुव कुमार व अजय कुमार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे खेत में बने कुएं के पास गए थे। ग्रामीणों ने बताया, अजय अपने ससुर के फोन से कहीं बात कर रहा था। अचानक फोन उसके हाथ से छूटकर कुएं में गिर गया। इसके बाद सबसे पहले ध्रुव फोन निकालने के लिए रस्सी के सहारे कुएं के अंदर उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button