विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में करीब 1500 बांग्लादेशी मजदूर होने की आशंका

Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में लगभग 2,500 बांग्ला भाषी मजदूर कार्यरत हैं, जिनमें से 1,500 की नागरिकता पर संदेह है। पुलिस दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इन श्रमिकों के पास पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के आधार कार्ड और राशन कार्ड मिले हैं। जांच पूरी होने तक किसी श्रमिक ना हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

By T Surya Rao

Publish Date: Sat, 24 May 2025 11:44:27 AM (IST)

Updated Date: Sat, 24 May 2025 12:01:47 PM (IST)

भिलाई स्टील प्लान की फाइल फोटो।

HighLights

  1. बीएसपी में इस समय 28,000 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं।
  2. यहां पर 2,500 बांग्ला भाषी मजदूर भी काम कर रहे हैं।
  3. जिनमें 1500 मजदूरों की नागरिकता सवालों के घेरे में।

टी.सूर्याराव, नईदुनिया भिलाई (Bhilai News)। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में ठेका श्रमिक के रूप में लगभग 2,500 बांग्ला भाषी मजदूर कार्यरत हैं। इनमें से प्लांट के अंदर काम कर रहे लगभग 1,500 की नागरिकता को लेकर गंभीर आशंका जताई गई है कि वे बांग्लादेशी हो सकते हैं।

यह जानकारी एक गोपनीय रिपोर्ट में सामने आई है। संयंत्र में लगभग 28,000 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार, पहले से तैयार एक गोपनीय सूची में अधिकांश संदिग्ध श्रमिकों को पश्चिम बंगाल से जुड़ा पाया गया है।

इनके पास महाराष्ट्र में बने आधार कार्ड मिले

naidunia_image

इनमें से कई के पास महाराष्ट्र से जारी किए गए आधार कार्ड और राशन कार्ड भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है। पुलिस और खुफिया विभाग अब दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में जुटे हैं।

मामले में कुछ ठेकेदारों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। आरोप है कि कई ठेकेदार बिना जांच के इन श्रमिकों को काम पर लगा रहे हैं। पुलिस ने निर्देशित किया है कि जांच पूरी होने तक किसी श्रमिक को कार्यमुक्त न करें।

naidunia_image

ठेका श्रमिकों की जांच की जाएगी

भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों की गहन जांच की जाएगी। जो श्रमिक संदिग्ध पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अंतर्गत की जा रही है। – विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button