विज्ञापन दें / सहयोग करें

चौकीदार ने कहा-तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं और मार दिया टांगी से

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बहने लगा। घटना के बाद साथियों ने तत्काल स्वजन को सूचना दी। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 07:55:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 07:59:03 PM (IST)

अंबिकापुर में हुई हत्‍या।

HighLights

  1. हैंडपंप चलाने को लेकर हुआ विवाद।
  2. चौकीदार ने किया युवक पर हमला।
  3. युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

नईदुनिया न्यूज,अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में पानी पीने के लिए हैंडपंप चलाने की मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। वन विभाग के चौकीदार द्वारा टांगी से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा थाना अंतर्गत ग्राम पटोरा (जोबलापारा) निवासी राकेश घासी (20) अपने दोस्तों रामसाय और संजय के साथ 29 मार्च, रविवार को मोटरसाइकिल से ग्राम करेसर गया था।

करेसर में अटल चौक के पास उनकी मुलाकात गांव के ही जंगल चौकीदार लुरसाय से हुई। इसी दौरान राकेश ने पानी पीने के लिए लुरसाय से हैंडपंप चलाने को कहा। बताया जा रहा है कि इस बात पर आरोपित लुरसाय भड़क गया और उसने तुम्हारे बाप का नौकर नहीं हूं कहते हुए विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोपित ने अपने पास रखी टांगी से राकेश के दाहिने पैर में घुटने के पीछे जोरदार वार कर दिया।

हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और अत्यधिक खून बहने लगा। घटना के बाद साथियों ने तत्काल स्वजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राकेश को धौरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रिफर किया गया, जहां 30 मार्च की सुबह करीब 6:20 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।केस डायरी अग्रिम विवेचना के लिए लुंड्रा थाना भेजी जा रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button