विज्ञापन दें / सहयोग करें

ट्रक ने दादा-पोते को रौंदा…भेजा बाहर आया, VIDEO: गंडई में पहिए के नीचे आने से मौत, बेटी से मिलकर लौट रहे थे; दादी गंभीर – Khairagarh News

खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में सड़क हादसे में दादा पोते की मौत हो गई। वहीं, दादी गंभीर रूप से घायल हुई है। रविवार (1 जून) सुबह 6 बजे सुरही नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है।

.

तीनों अपनी बेटी के घर मोहगांव थाने के ग्राम लमरा गए थे। बाइक पर सवार होकर आज जब लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। हादसे का CCTV भी सामने आया है। ट्रक का पहिया दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इसमें दादा का भेजा बाहर आ गया था। वहीं, पोता भी दबकर मर गया।

हादसे के बाद दादा जी का भेजा बाहर आ गया वहीं पोता दब गया था।

दादी फेंका गई तो बच गई

थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे के मुताबिक, गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग स्थित सुरही नदी पुल पर ये हादसा हुआ। ट्रक ने जब टक्कर मारी तो दादी फेंका गई जिससे उसकी जान बच गई लेकिन दादा पोते पहिए में दब गए। फिलहाल दादी की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत थाने में सूचना दी।

गंभीर दादी को रेफर किया गया

साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर (45) और उनके पोते डीकेश निर्मलकर (10) की मौके पर जान चली गई। परमेश्वर की पत्नी इंद्राणी निर्मलकर (40) गंभीर रूप से घायल हैं। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ट्रक ड्राइवर भागा

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल इंद्राणी निर्मलकर का गंडई के शासकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ में 2 सड़क हादसों में 6 की मौत:छुईखदान में खाई में गिरा मालवाहक; बलरामपुर में 2 बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर

छत्तीसगढ़ में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में माजदा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button