विज्ञापन दें / सहयोग करें

साफ्टवेयर इंजीनियर को अधमरा होते तक पीटा VIDEO: दहशत फैलाने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया; खुद को बताया रायपुर का डॉन – Raipur News

रायपुर में बदमाशों ने एक साफ्टवेयर इंजीनियर की पिटाई कर इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में दिख रहा है कि 6 से 7 बदमाश पीड़ित को लात-घूसों, चप्पल से पीट रहे हैं।पीड़ित लगातार हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, लेकिन लड़के उसे लगातार पीट रहे हैं

.

जानकारी मुताबिक यह घटना शनिवार रात की है। बदमाश युवक नशे के लिए पंकज कुमार सिंह पैसे की मांग की थी। पैसे नहीं देने की बात से नाराज थे और मौका पाते ही देर रात पंकज सिंह के घर में पथराव कर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।

साफ्टवेयर इंजीनियर से मारपीट-

मारपीट करते बदमाशों ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया।

वीडियो वायरल होने के बाद FIR करने थाने पहुंचा पीड़ित

पार्थी पंकज सिंह बोरियाकला इलाके की रिद्धि सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी का रहने वाला है और पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है । मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीडित थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पहुंचा है।

पार्थी ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक अमन बंजारे उसका पडोसी है। मारपीट करने के दौरान युवकों ने पंकज को धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत करोगे तो इससे बुरा होगा। वही शिकायत के बाद मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

घायल पार्थी पंकज सिंह ।

इलाके में दहशत बनाने वीडियो वायरल किया गया

सोशल मीडिया पर खुद को डॉन माफिया बताने और इलाके में दबदबा बनाने पहले युवक घर पर पथराव किया और उसे घर से बाहर निकालकर उसकी बेदम पिटाई की और सोशल मीडिया पर अमन डॉन गैंग के नाम से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया । कुछ दिन पहले भी ऐसे बदमाशों ने मारपीट कर वीडियो बनाकर वायरल किया था।

सोशल मीडिया में खुद को अमन डॉन बताकर मारपीट का वीडियो वायरल किया गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button