विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर की मेडिकल छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान: कोरबा में SECL क्वार्टर में मिली लाश; कॉल डिटेल खंगाली जा रही, सहेलियों से होगी पूछताछ – Chhattisgarh News

कोरबा जिले में मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान छाया गौतम (22 साल) के रूप में हुई है। वह पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। 13 जून को छाया का शव उसके घर में मिला।

.

मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। छाया लगभग 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी। रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी घर में छात्रा का शव मिला।

अस्पताल में इलाज भी चल रहा था

पिता ने उसका कोरबा के एक निजी अस्पताल में इलाज भी शुरू करवाया था। शुक्रवार सुबह, जब घर में कोई नहीं था, छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे। घर के सदस्यों ने फोन कर उन्हें सूचना दी।

डॉक्टर बनना चाहती थी छाया

बता दें कि छाया के पिता SECL कर्मी है वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में M 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे। घटना के समय मां भी बाहर गई थी। छाया के पिता ने बताया कि बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना उसका एक सपना था।

मृतक छाया गौतम (22 साल)

सहेलियों से होगी पूछताछ

कुसमुंडा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मृतक छाया को श्रद्धांजलि दी है।

…………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदी युवती,VIDEO:सिर फटने से गई जान, बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका; सहेली संग किराए के फ्लैट में रहती थी


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button