विज्ञापन दें / सहयोग करें

कार ने बुलेट को मारी टक्कर, युवक की मौत: बिलासपुर में देर रात घर लौट रहा था युवक, अनियंत्रित कार ठोकर से हुआ हादसा – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बुलेट बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक देर रात घर लौट रहा था। तभी अनियंत्रित कार ने चपेट में ले लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

.

मोपका के राधा विहार कॉलोनी निवासी सौम्य शर्मा (22) प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार की रात वो किसी काम से निकला था। जिसके बाद रात करीब 12.30 बजे अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। अभी युवक अशोक नगर चौक स्थित आरके पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। उसी समय तेज रफ्तार कार ने उसकी बुलेट को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़।

अपोलो अस्पताल में हुई युवक की मौत इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जहां बाइक सवार युवक खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही युवक के परिजन को दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कार की टक्कर से बुलेट क्षतिग्रस्त।

कार जब्त कर ड्राइवर पर FIR देर रात युवक की मौत के बाद मृतक युवक के जीजा शिवराज शिवा पांडेय ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button