विज्ञापन दें / सहयोग करें

जीने की कला राम कथा तो मरने को सुंदर बनाती है भागवत: आचार्य निष्ठा – janjgir champa News


भास्कर न्यूज | जांजगीर नगर के श्रीराम आटा चक्की स्थित पूर्व सरपंच राधेलाल राठौर के निवास में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। वृंदावन से आईं प्रखर कथावाचिका निष्ठा व्यास ने आध्यात्मिक विषयों के साथ वर्तमान समाज में लुप्त होते संस्कार और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी खुलकर विचार रखे। उन्होंने आजकल कथाओं में बढ़ते नाच-गाने और शोर-शराबे पर चिंता जताई। निष्ठा व्यास ने कहा कि कथा मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि मनोमंथन का विषय है। केवल नाच-गाकर चले जाना कथा की सार्थकता नहीं है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी से ठाकुर जी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेट भरना तो जानवर भी सीख लेता है, लेकिन जीवन जीने का सही मार्ग केवल संस्कार और शास्त्र ही दिखाते हैं। जैसे बच्चे को स्विच बोर्ड का उपयोग सिखाना पड़ता है, वैसे ही उसे बचपन से माला पकड़ना और मंत्र जपना सिखाना चाहिए, ताकि बुढ़ापे में गोविंद का नाम मुख पर रहे। कथा समापन के बाद उन्होंने बताया कि आगामी 6 अप्रैल को चांपा में एक दिवसीय विशेष सत्र होगा। इसके बाद 7 अप्रैल से जांजगीर के ऐतिहासिक दला पहाड़ पर भव्य श्रीमद्भागवत कथा शुरू होगी। समापन अवसर पर राठौर परिवार सहित नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई दी और व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। वृंदावन की मोहर से बढ़ता है भागवत कथा का प्रभाव: निष्ठा व्यास ने वृंदावन की महिमा समझाते हुए कहा कि जैसे किसी उत्पाद पर नामी ब्रांड की मोहर लगने से उसकी कीमत बढ़ जाती है, वैसे ही भागवत कथा पर जब वृंदावन की मोहर लगती है, तो उसका प्रभाव अलग होता है। निष्ठा व्यास ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से जीवन दर्शन समझाया। पहले दिन गोकुलाष्टमी प्रसंग और भागवत महात्म्य का वर्णन किया। दूसरे दिन शुकदेव के चरित्र और वेदव्यास के जरिए कथा की जानकारी दी। तीसरे दिन राजा परीक्षित और शुकदेव संवाद सुनाया। उन्होंने बताया कि मृत्यु के समय व्यक्ति को क्या करना चाहिए। अपनी मति को ठाकुर जी के चरणों में लगाना ही मृत्यु को सुंदर बनाता है। उन्होंने कहा कि राम कथा मर्यादा सिखाती है और कृष्ण कथा पूर्ण ब्रह्म का साक्षात्कार कराती है। राम 14 कला और कृष्ण 16 कलाओं के अवतार हैं। जीवन दर्शन को समझाया संन्यास और व्यासपीठ का अंतर निष्ठा ने समझाया अक्सर लोगों में यह धारणा होती है कि कथावाचक का अर्थ संन्यासी या बाबा होता है। इस पर निष्ठा व्यास ने स्पष्ट किया कि वे संन्यासी नहीं, बल्कि गृहस्थ जीवन में रहकर ठाकुर जी की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संन्यास का अर्थ घर का परित्याग है। व्यासपीठ पर बैठने तक सभी के लिए समान भाव होता है, लेकिन नीचे उतरते ही उनका भी परिवार है। माता-पिता और भाई-बहन के साथ वे गृहस्थी के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए धर्म का प्रचार कर रही हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button