विज्ञापन दें / सहयोग करें

उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा तापमान, आज आंधी-बारिश का अलर्ट: गुरुवार से बादल छंटने के आसार, इसके बाद तेजी से बढ़ेगी गर्मी – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा में कई दिनों से छाए बादल छंटने लगे हैं। बुधवार को सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। गुरुवार से मौसम में बदलाव दिखेगा और बादल छंटने के बाद तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने तेजी से तापमान में बढ़ोत्तरी होने का पूर्वानुमान दिया है। बुधवार को सरगुजा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। सरगुजा में मई के पहले पखवाड़े में मौसम में हुए बदलाव के कारण बादल छाए रहे और इस बीच आंधी के साथ बारिश भी हुई। बादलों ने राजस्थान से आ रही लू के थपेड़ों पर ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। बुधवार से उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव दिखने लगा है। हालांकि आज भी कई इलाकों में छिटपुट बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है।
गुरुवार से बढ़ेगा तापमान, छंटेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। गुरुवार से उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल छंटने लगेंगे। इसके साथ ही अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। मंगलवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है। 15 मई के बाद अधितम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि चक्रवाती वायु परिसंचरण के कारण बादल छाए हुए थे, जिसका असर कमजोर पड़ने लगा है। नया कोई सिस्टम नहीं बना तो छाए बादल छंटने लगेंगे और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाएं तेजी से प्रवेश करने लगेंगी। इसके साथ ही सरगुजा में तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी का पूर्वानुमान है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button