विज्ञापन दें / सहयोग करें

Tejas Air Crash: कांगड़ा के सपूत नमंश की पार्थिव देह आज पहुंचेगी घर, दोपहर बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार

दुबई एयर शो में तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने से जान गंवाने वाले भारतीय वायु सेना के पायलट नमंश स्याल का रविवार को पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। दुबई से दिल्ली और उसके बाद नमंश की पार्थिव देह दोपहर 1:30 बजे कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से लाई जाएगी। नमंश के माता-पिता, पत्नी और बेटी भी साथ आएंगे।

संस्कार की तैयारियों के लिए सेना के जवान एक दिन पहले ही पहुंच गए हैं। बता दें कि नमंश स्याल के घर में अभी कोई नहीं रहता है। उनके ताया-तायी जोगिंद्र स्याल और मधु बाला धर्मशाला के पास सिद्धबाड़ी में रहते हैं जो निधन की खबर के बाद पैतृक गांव पहुंच गए हैं। घर में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। माहौल गमगीन है।

नमंश ताया-तायी का भी लाडला था। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। भतीजे की पार्थिव देह के इंतजार में दोनों की आंखें पथरा गई हैं। स्कूल शिक्षक उनकी बहन प्रिया भी दुखद समाचार को सुनकर बेहद टूट चुकी हैं। ताया जोगिंद्र स्याल ने कहा कि उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।

वायु सेना के जवानों ने लिया श्मशान घाट और रास्ते का जायजा

रविवार को नमंश का पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है। इसके चलते शनिवार को ही पठानकोट से वायुसेना के जवान पटियालकड़ गांव पहुंच चुके हैं। सेना के जवानों ने अंतिम संस्कार की तैयारियों, श्मशान घाट और घर से श्मशान घाट तक रास्तों का जायजा लिया। रास्ते की साफ-सफाई भी की। सेना के जवानों ने वाहनों की पार्किंग इत्यादि का भी जायजा लिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button