विज्ञापन दें / सहयोग करें

तहसीलदार की कार ने वाहन को टक्कर मारी हंगामे के बाद थाने के सामने किया चक्काजाम

सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर में बुधवार को कांग्रेसियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया। आरोप है कि चांदनी बिहारपुर में पदस्थ तहसीलदार करमचंद जटवार की कार ने थाना परिसर के सामने खड़ी कांग्रेस नेता गोरखनाथ पाठक की कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित कांग्रेस नेता पाठक ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद जब उन्होंने वाहन की मरम्मत कराने की बात कही तो तहसीलदार ने अभद्रता कर कहा कि मेरा वाहन भी बनवा दो, फिर तुम्हारा भी बनवा देंगे। इसके बाद कांग्रेसी और ग्रामीणों ने थाने के सामने इकट्‌ठा होकर चक्काजाम कर दिए। कांग्रेस नेता तहसीलदार पर नशे में होने का आरोप लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, तहसीलदार के शराब सेवन की आशंका पर मेडिकल जांच कराने और लिखित शिकायत पर कानूनी कार्रवाई कर नुकसान की भरपाई करने की मांग की। थाना प्रभारी रामप्रताप साहू के निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। आरोप निराधर, मैं अपनी साइड में था: तहसीलदार जटवार तहसीलदार करमचंद जटवार ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत है। मै अपने साइड में जा रहा था। सामने से दूसरे पक्ष की गाड़ी आ रही थी और उसने ही टक्कर मारी। मेरी गाड़ी भी डैमेज हुई है। मेरे साथ उन्होंने अभद्रता की है। नशे में होने की बात पूरी तरह से गलत है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button