विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर धू-धूकर जला, हाईवे पर मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। टैंकर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस, यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टैंकर में बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल लोड होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button