विज्ञापन दें / सहयोग करें

Surya Grahan 2026 Live: रात 7: 57 मिनट पर खत्म होगा सूर्य ग्रहण, दुनिया के कई हिस्सों में दिखा रिंग ऑफ फायर

07:44 PM, 17-Feb-2026

सूर्य ग्रहण के बाद करें यह कार्य

सूर्य ग्रहण के बाद घर में झाड़ू लगाएं और गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। माना जाता है कि इस कार्य को करने से घर में सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती हैं।

 

07:32 PM, 17-Feb-2026

Chandra Grahan 2026: 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल के पहले सूर्य ग्रहण के बाद 03 मार्च को पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिसके कारण सूतक काल प्रभावी होगा। देश के कई हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। 

 

07:18 PM, 17-Feb-2026

सूर्य ग्रहण के बाद करें दान 

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर पूजा-अर्चना करें। श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को चना, गेहूं, गुड़ और दाल का दान करें। इसके अलावा केले, बेसन के लड्डू और पेड़े का भी दान करना चाहिए।  लाल रंग के वस्त्र, दूध और चावल का भी दान कर सकते हैं।

07:07 PM, 17-Feb-2026

Surya Grahan 2026: कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण ?

दुनिया के कई देशों में सूर्य ग्रहण के दौरान वलयाकार सूर्य ग्रहण का नजारा दिखाई दिया, जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। सूर्य ग्रहण का चरम काल अब समाप्त हो चुका है और यह ग्रहण शाम 07 बजकर 57 मिनट पर खत्म होगा।

06:44 PM, 17-Feb-2026

साल का पहला सूर्य ग्रहण और रिंग ऑफ फायर

अंटार्कटिका में दिखा रिंग ऑफ फायर का नजारा

 

06:41 PM, 17-Feb-2026

Solar Eclipse 2026: इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 

भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सका है, इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं है। सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे पहले और जबकि चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। 

 

06:32 PM, 17-Feb-2026

Surya Grahan 2026: दुनिया के कई हिस्सों में दिखा रिंग ऑफ फायर

दुनिया के कई देशों में आज साल का पहला सूर्य ग्रहण देखा गया। इस दौरान कई जगहों पर रिंग ऑफ फायर का नजारा देखने को मिला। इस घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है। जिसमें यह नजारा तब बनता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य की बीच पहुंचकर  सूर्य के बीच वाले हिस्सों को ढक लेता है। जिसमें केवल सूर्य का बाहरी चमकदार आकृति दिखाई देती है। 

 

06:23 PM, 17-Feb-2026

Surya Grahan 2026 Timing: कब खत्म होगा सूर्य ग्रहण?

  • सूर्य ग्रहण आज दोपहर में 3:26 बजे शुरू हुआ था।
  • इस दौरान शाम 5.42 बजे ग्रहण अपने चरम पर रहा
  • एक घंटे बाद यह ग्रहण समाप्त होने वाला है। 
  • शाम 07: 57 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त हो जाएगा।

06:11 PM, 17-Feb-2026

Annular Solar Eclipse 2026: कंकण सूर्य ग्रहण

जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच सूर्य की रोशनी आंशिक या पूर्ण रूप से लगती है, तब सूर्य ग्रहण बनता है। लेकिन हर सूर्य ग्रहण वैसा नहीं होता। यदि ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी से अधिक दूरी पर हो, तो वह आकार में छोटा तथा सूर्य में दिखाई देता है

ऐसी स्थिति में सूर्य का मध्य भाग चंद्रमा से ढका हुआ है, जबकि उसकी बाहरी चमक दिखाई देती है। यह दृश्य अग्नि की अंगूठी या चमकती हुई वस्तु जैसा प्रतीत होता है। इसी कारण से इसे कंकण सूर्य ग्रह, वलयाकार सूर्य ग्रह कहा जाता है।

06:02 PM, 17-Feb-2026

Surya Grahan 2026: ग्रहण के समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • ग्रहण काल में बाहर निकलने से बचें, भले ही यह भारत में दिखाई न दे।
  • गर्भवती महिलाएं सुई, कैंची या अन्य धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें।
  • ग्रहण शुरू होने के बाद भोजन न करें।
  • सकारात्मक ऊर्जा के लिए “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” या गायत्री मंत्र का जाप करें।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button