सरगुजा पुलिस में थोक तबादले, SP ने जारी किया आदेश: हेड कॉन्स्टेबल व कांस्टेबलों को मिलाकर 176 का तबादला, सालों से जमे कर्मी हटाए गए – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने सरगुजा के 176 कर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें हेड कॉन्स्टेबल एवं कॉन्स्टेबल शामिल हैं। सालों बाद सरगुजा पुलिस में बड़े स्तर पर हेड कॉन्स्टेबल व कांस्टेबलों का तबादला किया गया है। वर्षों से एक ही स्थान पर जमे कर
.
एसपी राजेश अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में अंबिकापुर कोतवाली एवं गांधीनगर थाने के 18-18 कर्मियों को हटाया गया है। यातायात विभाग के 7 पुलिस कर्मी थानों में पदस्थ किए गए हैं। पुलिस लाइन में पोस्टेड आरक्षकों की तैनाती थानों में की गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भी भेजा गया है। सरगुजा एसपी ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल नए कार्यस्थल पर ज्वाइनिंग देने का निर्देश दिया है।
देखें तबादला आदेश
Source link
Follow Us












