विज्ञापन दें / सहयोग करें

कैंपस में गंगाजल छिड़ककर छात्रों ने किया ‘शुद्धिकरण’, पूर्व कुलपति की विदाई पर अनोखा विरोध

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की विदाई के तुरंत बाद छात्रों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 10:04:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 10:04:06 PM (IST)

कैंपस में गंगाजल छिड़ककर छात्रों ने किया ‘शुद्धिकरण’

HighLights

  1. पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की विदाई पर छात्रों ने किया शुद्धिकरण
  2. कैंपस, सचिवालय और सभागार में गंगाजल छिड़ककर भ्रष्टाचार का विरोध
  3. भर्ती प्रक्रिया और जेम पोर्टल खरीदी में अनियमितता के गंभीर आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी की विदाई के तुरंत बाद छात्रों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। यूटीडी के छात्रों ने पूरे कैंपस में गंगाजल छिड़ककर “शुद्धिकरण” किया और पूर्व कुलपति के कार्यकाल को भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से भरा बताया। इस प्रतीकात्मक विरोध ने विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रहे असंतोष को खुलकर सामने ला दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन जहां एक ओर पूर्व कुलपति को औपचारिक विदाई दे रहा था, वहीं दूसरी ओर छात्र संगठनों ने विरोध का नया तरीका अपनाया।

भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के गंभीर आरोप

छात्र नेता नीरज यादव, लक्ष्य साहू और सूरज सिंह राजपूत के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति सचिवालय, सभागार और विभिन्न विभागों में गंगाजल छिड़ककर विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी, जेम पोर्टल के जरिए खरीदी में कथित भ्रष्टाचार, संसाधनों के दुरुपयोग और निर्माण कार्यों में अनियमितताएं हुईं। उनका कहना है कि करोड़ों खर्च के बावजूद नैक (NAAC) मूल्यांकन नहीं हो सका और नए विभाग भी शुरू नहीं किए गए। हालांकि छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है। नए कुलपति प्रो. एलपी पटेरिया से छात्र कार्यवाही की उम्मीद भी कर रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button