विज्ञापन दें / सहयोग करें

छात्रसंघ चुनाव की मांग, यूनिवर्सिटी का घेराव: NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 8 सालों से नहीं हुए चुनाव – Ambikapur (Surguja) News

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सोमवार को NSUI के सरगुजा, सूरजपुर और मनेन्द्रगढ़ जिलों के सदस्य विश्वविद्यालय अध्यक्ष के नेतृत्व में संत गहिरा गुरु यूनिवर्सिटी पहुंचे और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में पिछले 8 स

.

NSUI ने 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था। मांग पूरी नहीं होने पर आज 6 अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ की तरह अंबिकापुर में भी विश्वविद्यालय का घेराव किया गया। आंदोलन के आगामी चरण में NSUI प्रदेश की राजधानी में घेराव, धरना और प्रदर्शन करेगी।

घेराव के बाद कुलपति को सौंपा ज्ञापन

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से वंचित कर रही सरकार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर एक साथ बयान जारी करते हुए NSUI के सरगुजा अध्यक्ष आशीष जायसवाल, सूरजपुर अध्यक्ष आकाश साहू, मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष मो. कासिम और संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं कराएगी, तो छात्रों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व खत्म हो जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव के जरिए चुने गए प्रतिनिधि ही छात्रों की सही मांगों को सरकार तक पहुंचाते थे। छात्रसंघ चुनाव को समाप्त कर भाजपा की यह निरंकुश सरकार उस छात्र राजनीति को समाप्त कर देना चाहती है जो छात्रों के साथ ही साथ देश के आमजन की समस्याओं को भी आवाज़ देता था।

दो घंटे घेराव, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

छात्र नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि छात्रसंघ चुनावों पर रोक देश की लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त करने की दिशा में ही एक कदम है। विश्वविद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर NSUI का घेराव 2 घंटे चला। विश्वविद्यालय के कुलपति को द्वारा ज्ञापन देने के बाद यह घेराव समाप्त हुआ।

मामले में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपनी ओर से उचित औपचारिक पहल का आश्वासन दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में NSUI के कार्यकर्ताओं के साथ छात्र मौजूद थे ।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button