Stampede: भगदड़ मामले में बढ़ेगी RCB की मुश्किल, विजय यात्रा के लिए फैंस को दिया न्योता; फ्री पास का भी जिक्र
बंगलूरू भगदड़ मामले में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फ्रेंचाइजी का एक सोशल मीडिया पोस्ट उनके लिए मुसीबत बन सकता है, जिसमें आरसीबी ने प्रशंसकों को विजय यात्रा के लिए न्योता दिया था और फ्री पास का भी जिक्र किया था। आरसीबी के खिलाफ पहले ही कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इसमें डीएनए (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
Trending Videos
Source link
Follow Us











