विज्ञापन दें / सहयोग करें

वरुण चौहान के प्रयास से ‘सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स’ को मिली केंद्रीय मान्यता

‘दर्पण पोर्टल’ में एनजीओ को दर्ज कर मिली बड़ी सफलता, वेबिनार में पांच वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश

घरघोड़ा, (गौरीशंकर गुप्ता) रिपोर्ट: सच आप तक

रविवार 18 मई की शाम सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स की राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विगत पाँच वर्षों की गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

‘दर्पण’ पोर्टल पर दर्ज हुआ नाम, वरुण चौहान को बधाई

फोरम के आईटी सेल डायरेक्टर वरुण चौहान के अथक प्रयासों से संस्था को केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘दर्पण पोर्टल’ में आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान और राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी ने जानकारी दी कि सभी जरूरी दस्तावेज और ऑडिट रिपोर्ट नियमानुसार सौंपे गए, जिससे यह मान्यता संभव हो सकी।
उपस्थित सभी सदस्यों ने वरुण चौहान को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगठन विस्तार और आजीवन सदस्यता अभियान जारी

बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जिलों में संगठनात्मक गतिविधियां सक्रिय रूप से चल रही हैं।
साथ ही, आजीवन सदस्यता अभियान भी तेज़ी से जारी है। जल्द ही आजीवन सदस्यों को गोल्डन टोकन प्रदान किया जाएगा, जिसे जेब में रखा जा सकेगा।

ऑडिट के लिए शुल्क जल्द जमा करने का निर्देश

फोरम अध्यक्ष ने विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते सक्रिय करें और 15 दिनों के भीतर अपनी सदस्यता राशि जमा करें, ताकि चालू सत्र का ऑडिट बिना बाधा संपन्न हो सके।

राजस्थान में होगी अगली बैठक, ‘सफर’ पत्रिका के लिए लेख आमंत्रित

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गणेश शर्मा के स्वास्थ्य लाभ के बाद, दो माह के भीतर राजस्थान में अगली जनरल काउंसिल बैठक आयोजित की जाएगी।
साथ ही, वार्षिक पत्रिका ‘सफर’ के प्रकाशन के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से लेख, आलेख एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी फोटोग्राफ्स सहित भेजने का आग्रह किया गया।


राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का होगा गठन

महिला प्रकोष्ठ की तरह अब राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का गठन भी प्रस्तावित किया गया है। चयनित युवाओं के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।


बिलासपुर में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष गणपत चौहान ने आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इस पर अध्यक्ष और महासचिव ने तिथि निर्धारित कर सूचना देने की बात कही।


इन पदाधिकारियों ने रखे विचार:

ऑनलाइन वेबिनार में जिन प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया, उनमें शामिल थे:

  • गणपत चौहान – छत्तीसगढ़ अध्यक्ष
  • अमित पांडेय – उत्तर प्रदेश महासचिव
  • सफदर सिद्दीकी – महाराष्ट्र महासचिव
  • रविंद्र तोमर – दिल्ली एनसीआर प्रदेश अध्यक्ष
  • रामबाबू चतुर्वेदी – राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
  • वरुण चौहान – आईटी सेल डायरेक्टर
  • बुधराम अग्रवाल – छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी
  • जितेन्द्र केसरी – राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
  • आशुतोष पाटिल, प्रभात कुमार सहित अन्य पदाधिकारी

कार्यक्रम का समापन वाहिद सिद्दीकी द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button