इस गांव के छह लोगों को किडनी और लीवर की बीमारी
डौंडी ब्लॉक के ग्राम पुत्तरवाही के आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण किडनी व लीवर की बीमारी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह समस्या क्यों हो रही है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि जलस्रोत में खराबी होगी, जिसका पानी पीने से यह समस्या हो रही है। बीते सप्ताह गांव के दो व्यक्यिों की मौत हो गई थी। इससे ग्रामीण घबरा गए हैं। जल स्रोतों की जांच कराने की जानकारी पीएचई व जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम को दी। कुछ दिन पहले ही पीएचई की जल परीक्षण टीम ने आठ जल स्रोतों की जांच की और पानी को लैब भेजा। जांच में एक जलस्रोत में नाइट्रेड व दूसरे में आयरन की मात्रा पाई गई।
Source link
Follow Us













